जोश में तोडा कानून, भुगत रहे है पेशियां

By: RB Mandhotra

शिमला : वे घर के रहे न घाट के | उनको छात्र राजनीति ले डूबी है | हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सैकडों विद्यार्थी कोर्ट-कचहरी के चक्करों में बुरी तरह से उलझ गए हैं | उन्होने जोश ही जोश में कानून को अपने हाथों में लिया और अब पेशियों में फंसे हैं | पिछले अच्छे रिकार्ड के कई छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है, क्योंकि वह यहां राजनीति के दल दल में धंस गए हैं |
पुलिस ने पिछले लगभग एक वर्ष में प्रदेश विश्वविद्यालय के ऐसे लगभग 136 छात्रों पर 17 मामले बनाए हैं |
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में राजनीति ने छात्रों को कहीं का नही रखा है | उनके घरवाले नाराज है और कई का खर्चा-पानी देना बंद कर दिया है, तो विश्वविद्यालय प्रशासनु उन्हे किसी मुसीबत से कम नही मानता है | अपने आत्मबल, शौक और उत्साह के बल बूते ऐसे विद्यार्थी स्वयं को यह तस्सली दे रहे हैं कि वह छात्र हितों के लिए लड रहे हैं, भले ही उनका अपना कैरियर दांव पर लग गया है | पुलिस से अगर पिछले एक दशक का रिकार्ड लें, तो ऐसे हजारों छात्र कानून के पाश से मुक्त नही हुए हैं |
प्रदेश में सर्वाधिक मामले एस एफ आई के कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए हैं | दूसरी और ए बी वी पी के कार्यकर्ताओं पर भी काफी मामले दर्ज हैं | पिछले एक वर्ष में विश्वविद्यालय की एन एस यू आई इकाई पर एक भी केस दर्ज नही है |

     

No Comments.

What do you Think ?

*


Main Feature

view more »
wordpress visitor