Himachal: अब विकलांगों को नही मिल पाएगी शिक्षा

By: Dipak Joshi

ja.jpgगिरिपार के कई शिक्षा खंडों में विकलांग बच्चों को अब गृह आधारित शिक्षा नही मिल पाएगी | हालांकि अभी भी क्षेत्र में कार्य कर रहा सिद्धि संगठन ऐसे बच्चों को अपने खर्चे पर निरंतर सेवाएं दे रहा है, लेकिन सवाल उठता है कि यह संगठन मुफ्त में कब तक सेवाएं दे पाएगा |

याद रहे गिरिपार के ददाहू, बकरास व नौहराधार खंड के लगभग 40 गंभीर रुप से विकलांग बच्चों को सर्वशिक्षा अभियान के गृह अधारित कार्यक्रम के तहत लगभग 40 बच्चे दिए गए थे, लेकिन 10 माह बाद ही सर्वशिक्षा अभियान के जिला कार्यालय के पत्र संख्या एसएएसएमआर 36/2006, 10365-366 के तहत अप्रैल माह से 20 बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं को बजट का अभाव बताकर निरस्त करने के आदेश दे दिए | इससे अभिभावक अपने विकलांग बच्चों के भविष्य के लिए ज्यादा चिंतित है |

अभिभावकों ने दर्जनों पंचायत प्रधान, महिला मंडल और अभिभावकों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में लिखा है | अभिभावकों का कहना है कि पिछले दस माह में जो सुधार बच्चों में आया यह अब रुक जाएगा क्योंकि बच्चों को नियमित फिजियोथेरेपी, व्यायाम और गाइड लाइन की जरुरत है| उन्होंने कहा कि इन विकलांग बच्चों का इलाज संगठन ने जीएमसी चंडीगढ से करवाया है |

बच्चों को दवाएं न मिल पाने के कारण उनका जीवन खतरे में पड सकता है | जरग की शांति देवी ने बताया कि उसके बच्चों के अपंग होने के कारण उसके पति ने उसे छोड दिया था | सिद्धि संगठन ने ही बच्चों की देखभाल करके दूध, दवाएं और फिजियोथेरेपी करके बचाया है जो अब बंद हो जाएगी | अभिभावकों से मिली जानकारी के मुताबिक संस्था ने अप्रैल माह के बाद अपने खर्चे पर कार्यक्रम को चलाने पर असमर्थता जताई |

     

No Comments.

What do you Think ?

*


Main Feature

view more »
wordpress visitor