जागरुक महिलाएं, एक कदम !

श्रीरेणुका जी क्षेत्र की भाटगढ पंचायत के कांडो हरयास में महिला मंडल के विरोध के चलते तीन दिनो बाद भी शराब का ठेका नही खुल पाया है | क्षेत्र के साथ लगते महिला मंडल चाडना, चामला, बांदल व कोटीधमान की महिलाएं इस आंदोलन में कूद पडी है | महिलाएं लगातार ठेकेदार की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखे हुए है| लगभग दो दर्जन महिलाएं रात-दिन ठेका खोलने के स्थान पर बेठी हुई है| महिला मंडल प्रधान इंद्रा देवी, पूर्व प्रधान साजो देवी ने बताया कि कांडों हरयास में ठेका किसी भी सूरत में नही खोलने दिया जाएगा| यहां ठेका न खोलने के लिए जिला प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है| यदि ठेकेदार यहां आता है तो आर पार की लडाई लडी जाएगी| हिप्र राज्य जनवादी महिला समिति की सचिव संतोष कपूर ने कहा कि महिलाओं के उपर यदि अत्याचार करके कांडों हरयास में ठेका खोला गया तो इसके नतीजे भूगतने के लिए सरकार तैयार रहे|

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.